पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

जफराबाद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की चुनौती का सामना करते हुए दरगाह शरीफ हजरत बिलाल लाल शाह बाबा परिसर में दल एस द्वारा पौधारोपण और जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। एस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौती को देखते हुए जफराबाद क्षेत्र स्थित दरगाह शरीफ हजरत बिलाल लाल शाह बाबा परिसर में अपना दल एस द्वारा पौधारोपण एवं जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। गुरुवार को जफराबाद क्षेत्र स्थित दरगाह शरीफ हजरत बिलाल लाल शाह बाबा परिसर में अपना दल एस पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उन्होंने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने लोगों से संगठन से जुड़कर समाज और क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor Newsपौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश