संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर

Feb 27, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में होली और ईद-उल-फितर के मद्देनजर एसपी अभिषेक झा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने, सोशल मीडिया पर नजर रखने और संवाद को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस की मौजूदगी प्रभावी होनी चाहिए ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर

बिजनौर। आगामी होली और ईद-उल-फितर के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अभिषेक झा ने राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित बैठक में एसपी अभिषेक झा ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में एएसपी देहात प्रकाश कुमार, एएसपी पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह, सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। ---- संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर समीक्षा के दौरान जनपद के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा गया। त्योहारों के दौरान पुलिस की मौजूदगी सिर्फ दिखनी ही नहीं चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव भी महसूस होना चाहिए। ---- सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने की आशंका को देखते हुए मॉनिटरिंग और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। किसी भी भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। आईटी सेल को विशेष रूप से सक्रिय रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ---- संवाद और गश्त पर जोर बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में प्रभावी संवाद स्थापित करने की सलाह दी गई। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी की स्थिति न बने। साथ ही अधिकारियों को निरंतर गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा गया। एसपी अभिषेक झा ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं और पुलिस की जिम्मेदारी है कि आमजन सुरक्षित माहौल में इन्हें मना सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।