विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक एवं नामाकंन मेला संपन्न

Feb 15, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - नूरपुर के संविलियन विद्यालय बलदाना शफीपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक और नामांकन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण से हुआ। जिला पंचायत सदस्य डॉ. मुकेश सलूजा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक एवं नामाकंन मेला संपन्न

नूरपुर। संविलियन विद्यालय बलदाना शफीपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक एवं नामांकन मेला का आयोजन किया गया। शनिवार संविलियन विद्यालय बलदाना शफीपुर में विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विघालय में अधिकाधिक बच्चो के नामांकन सुनिश्चित करने के लिए मेले का आइजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला पंचायत सदस्य डॉ. मुकेश सलूजा ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाध्यापक नेमीशरण सलूजा ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन, शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और नामाकन वृद्धि जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किये।

विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रधानपुत्र गुलफाम चौधरी, अंजली राणा, साजिदा परवीन, मनोजकुमार, रीता भारती व शिवकुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।