बिजनौर : बैठक में जल, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता पर मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - कस्बा हल्दौर में नारी शक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी समूह की बैठक हुई, जिसमें महिलाओं को जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अध्यक्ष राखी रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता से परिवार जागरूक होंगे। बैठक में स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई।

बिजनौर : बैठक में जल, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता पर मंथन

कस्बा हल्दौर के मोहल्ला धूलियावाला स्थित ईशा मारवाड़ी के आवास पर नारी शक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी समूह की बैठक हुई। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। बैठक के दौरान महिलाओं को जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से घटते जलस्तर और बढ़ती ऊर्जा खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, बिजली की बचत तथा दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर बड़े परिणाम हासिल करने पर बल दिया।समूह

की अध्यक्ष राखी रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और यदि महिलाएं जागरूक होंगी तो पूरा परिवार स्वतः ही जागरूक हो जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे जल की एक-एक बूंद की कीमत समझें और अनावश्यक बिजली के उपयोग से बचें। बैठक में स्वच्छता अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई। महिलाओं को अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही, बच्चों को भी बचपन से ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दीपमाला, वीना चौहान, मंजू सिंह, ज्योति रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, सुमन सिंह, पवन ठाकुर, सुनैना वर्मा, उर्मिला देवी, पूजा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।