Bijnor News: राहगीरों के पीछे दौड़ा मखना हाथी, अफरा-तफरी मची
Bijnor News: कालागढ डैम रोड़ पर अचानक एक मखना हाथी निकल आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने राहगीरों के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। वन कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया और राहगीरों को सतर्क किया। रेंजर एनके रूवाली ने मामले की पुष्टि की।

Bijnor News: अचानक जंगल से निकले मखने हाथी के राहगीरों के पीछे दौड़ने से अफरा-तफरी मच गई। वन कर्मियों ने भारी मशक्कत करके हाथी को बामुश्किल खदेड़ा। देर शाम एक मखना हाथी जंगल से निकलकर कालागढ डैम रोड़ स्थित लकड़घाट वन चौकी के समीप सड़क पर पंहुच गया। जंगली हाथी को सड़क पर देखकर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते अचानक हाथी राहगीरों के पीछे दौड़ने लगा। इस दौरान रेंजर सहित मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने हाथी का रूख भांप लिया। हाथी की मौजूदगी वाले मार्ग आवाजाही रोकने के लिए लकड़घाट वन चौकी स्थित बैरियर को बंद कर मुनादी करके हाथी की मौजूदगी की जानकारी देकर राहगीरों को सतर्क किया गया।
इसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ रेंज के तहत लकड़घाट वन चौकी के पर मौजूद रेंजर एनके रूवाली की अगुआई में वनकर्मियों ने शोर-शराबा करते हुए भारी मशक्कत करके बामुश्किल मखने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। रेंजर नन्द किशोर रूवाली ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वन कर्मियों द्वारा हाथी को नियंत्रित करके जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

