ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरधर्मेंद्र सिंह भोले को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना

धर्मेंद्र सिंह भोले को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना

ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसम्मिति में मुकरदपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह...

धर्मेंद्र सिंह भोले को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 06 Jul 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसम्मिति में मुकरदपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह भोले को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के डवाकरा हॉल में आयोजित प्रधान संघ की बैठक में धर्मेंद्र सिंह को सर्वसम्मिति से संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बल्दिया के प्रधान रोहित चौधरी व कड़ापुर के प्रधान विनीत कुमार को उपाध्यक्ष ,सालमाबाद के प्रधान अंकुर व चांदानंगली के प्रधान सत्यम को सचिव, सादिक व केहर सिंह संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह को महासचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह व संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव गणेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह, तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सागर सिंह, रविन्द्र ठेकेदार, पप्पू पठान, मो. इरशाद, संजीव, कामेन्द्र सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें