घर में सो रही वृद्धा के कुंडल खींचे, मचा हड़कंप
Bijnor News - गुरुवार रात सब्दलपुर खुर्द के एक गांव में सो रही बुजुर्ग महिला उर्मिला पर एक बदमाश ने हमला किया। बदमाश ने महिला के कानों के कुंडल खींच लिए और भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चार टीमें बनाई हैं।

गुरूवार की रात्रि क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द में घर में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों के कुंडल खींचकर बदमाश फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी। क्षेत्र के गांव सबलपुर खुर्द निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला पत्नी जयपाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति जयपाल सिंह छत पर गिरकर घायल हो गए थे। तब से वह उठ नहीं पाते और बिस्तर पर रहते हैं। गुरुवार रात्रि लगभग 12:30 बजे बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी।
तभी एक बदमाश घर में घुस गया। बदमाश के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। बुजुर्ग महिला को दबोच लिया और महिला के कानों में सोने के कुंडल खींचने लगा। जब महिला की आंख खुल गई। बुजुर्ग महिला ने काफी विरोध किया। बदमाश महिला के कानों के कुंडल खींचकर मौके से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वासी इकट्ठा हो गए उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। महिला घायल हो गई पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस क्षेत्र अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि घर पर सो रही महिला के कुंडल खींचे हैं। इस मामले में चार टीमें लगाई गई है जल्द ही इस घटना का अनावरण किया जाएगा। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। बदमाश और बुजुर्ग महिला का हुआ संघर्ष उर्मिला ने बताया कि बदमाश घर में घुस गया और घर पर सो रही थी तभी बदमाश ने अपना एक हाथ से आंख दबोचा और दूसरा से गला दबाया। उसके बाद भी काफी विरोध किया बदमाश दोनों कानों के कुंडल छीनकर ले जाने में सफल रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




