Bijnor News: बिजनौर : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम
Bijnor News: थाना रेहड़ क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग पंडित कैलाश चंद शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। परिवार ने शव का दाह संस्कार किया और अज्ञात चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
Bijnor News: थाना रेहड़ क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए 68 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गृहस्वामी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा रेहड़ निवासी जगन्नाथ शर्मा के मुताबिक उसके पिता पंडित कैलाश चंद शर्मा सोमवार तड़के टहलने गए थे। इसी दौरान दहलावाला बस स्टैंड के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कैलाश चंद को आनन-फानन में काशीपुर उत्तराखंड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम आदि की कानूनी कार्रवाई नहीं कराते हुए सीधे शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रेहड़ राजीव कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


