ईद-उल-अजहा की नमाज में अकीदतमंदों खुशहाली की दुआ
धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद, स्योहारा, चांदपुर, हल्दौर और नगीना में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों पर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई।

धामपुर। नगर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नगीना मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नमाज शहर काजी मुफ्ती कमर का ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीओ अभय कुमार पांडे, कोतवाल मृदुल कुमार सिंह, ईओ रवि शंकर शुक्ला, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे。
ईद-उल-अजहा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
शेरकोट। ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया गया। नगर की ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। इस मौके पर देश की तरक्की और समाज में सुख-समृद्धि के लिए भी हाथ उठाए गए। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर के संवेदनशील स्थानों, ईदगाह और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ लगातार गश्त की।
सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ईद उल अजहा
नजीबाबाद। नजीबाबाद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार परंपरागत ढ़ग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, रम्मनवाला व साहनपुर ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्था रही।
मौलाना ईसा ने नजीबाबाद ईदगाह पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों को नमाज अदा कराई। नजीबाबाद ईदगाह नजीबाबाद में प्रात: सात बजे, जामा मस्जिद पर 6: 45 बजे, ईदगाह साहनपुर पर 7-15 बजे नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा नवाब नजीबुददौला मकबरा मस्जिद, मस्जिद स्टेशन वाली, मस्जिद, हिलाल मुगलूशह, मस्जिद कांटो वाली, मस्जिद सब्नीग्रान, मस्जिद कोठे वाली सब्नीग्रान, मस्जिद कारी साहब व मस्जिद मनिहारान में नमाज अदा की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में बच्चे व बड़े पहुंचे और ईदुल अजहा की नमाज अदा की। शहर काजी अफानुलहक ने रम्मनवाला ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कराई और अमनोअमान की दुआ की गई।
हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज
स्योहारा। ईद उल अजहा का त्योहार नगर तथा आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस मौके पर सुबह 7:00 बजे ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी ने अदा कराई। इस मौके पर हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पर नमाज के बाद खुत्बा किया गया। जिसमें देश के अमन और चैन के लिए, कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर ईदगाह पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विजेंद्र सिंह पाल, मुख्य लिपिक देवेंद्र कुमार, अमित कुमार,शान मोहम्मद आदि के द्वारा शिविर लगाया गया था।
इस मौके पर नगर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष एहसान एडवोकेट, सचिव डॉक्टर तारिक रजा, नगर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी, अहसन जमील, थाना प्रभारी संजय कुमार,डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा आदि ने व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया। ईद की नमाज के बाद नगर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुसलमानों ने पशुओं की कुर्बानी दी और इस मौके पर ईदगाह पर एक मेले का आयोजन भी किया गया।
बच्चों ने नए-नए कपड़े पहने और एक दूसरे से ईद मिले। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सहसपुर, मंगल खेड़ा स्योहारा आदि स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी दी गई। लोगों ने अपने घरों मे भी क़ुरबानी की।
ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
चांदपुर। गुरुवार को चांदपुर के ईदगाह में ईद उल अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज शहर काजी मुफ्ती आमिर ने अदा कराई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईदगाह परिसर में सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ईदगाह परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
ईद-उल-अजहा पर अदा की गई नमाज
हल्दौर। नगर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नगर स्थित ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नमाज मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्ला जामिई ने अदा कराई। इसके अलावा मदीना जामा मस्जिद टाटमोहरा तथा मोहल्ला जमनावाला स्थित मोती मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, एडीओ रवि शर्मा, हल्का लेखपाल चंद्रप्रकाश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ईद-उल-अजहा की नमाज खुशनुमा माहौल में की गई अदा
नगीना। नगर में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में मौलाना डॉक्टर खलीक अहमद कासमी ने पढ़ाई जबकि ख़ुत्बा मुफ़्ती नबील अहमद रशीदी ने दिया। इस मौके पर मुफ़्ती नबील अहमद रशीदी ने अपने छोटे से बयान में कुर्बानी की अहमियत और उसके मकसद को बताते हुए कहा कि कुर्बानी का असली उद्देश्य सिर्फ़ अल्लाह की रज़ा और उसके क़रीब होना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुफ़्ती कफील मज़ाहिरी, मुफ़्ती आसिफ कासमी और शहर काज़ी मौलाना डॉक्टर खलीक अहमद कासमी ने मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पर देश में आपसी भाई चारा सुख शांति की दुआ कराई। उन्होंने सरकारी गाइडलाइन के पालन को ध्यान में रखते हुए नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की।
बढ़ापुर नगीना मार्ग स्थित ईदगाह सुबह से ही नमाज के लिए लोगों का ईद गाह पर पहुंचना शुरू हो गया था और नमाज के लिए अपनी जगह पर बैठना शुरू हो गए। नमाज और कुर्बानी का बयान सुना। इस अवसर पर राजनीतिज्ञों विधायक मनोज पारस,और आसपा कार्यकर्ताओं आर के सिंह,नगर अध्यक्ष असलम सिद्दीकी पालिका परिषद के चेयरपर्सन पुत्र शाहनवाज खलील,शहराज खलील ने कैंप लगाकर नमाजियों से गले और हाथ मिलकर स्वागत किया।
सुरक्षा की दृष्टि से उपज़िलाधिकारी विजय शंकर सीओ राजेश सोलंकी,थाना प्रभारी अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ईदगाहों में शांतिपूर्वक सम्पन्न ईद-उल-अज़हा की नमाज
नूरपुर। ईद-उल-अज़हा की नमाज़ नगर व क्षेत्र के ईदगाहों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। गुरुवार की सुबह बिजनौर हाईवे पर स्थित ईदगाह पर शहर इमाम मौहम्मद अली ने ईद की नमाज़ आता कराई। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में नमाज़ के समय ट्रैफिक को वनवे कर गुजारा गया। नमाज़ के बाद एक-दूसरे गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। नमाज़ के बाद निर्धारित स्थलों पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई।


