सबसे पहले करें गरीबों की ईद की व्यवस्था
Bijnor News - नजीबाबाद में विश्व मानवाधिकार परिषद ने मोहम्मद असलम के घर पर ईद किट का वितरण किया। मौलाना अनवारुल हक ने गरीबों की मदद करने का आह्वान किया, खासकर उन परिवारों के लिए जिनके सदस्य जेल में हैं। तहसीम अहमद ने मदद को सबसे बड़ा धर्म बताया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

नजीबाबाद। विश्व मानवाधिकार परिषद की ओर से नई बस्ती नजीबाबाद में मोहम्मद असलम के आवास पर ईद किट वितरण किया गया। इस मौके पर गरीबों के लिये ईद की व्यवस्था करने के लिये आगे आने का आह्वान किया। नई बस्ती नजीबाबाद में मोहम्मद असलम के आवास पर आयोजित ईद किट वितरण कार्यक्रम में मौलाना अनवारुल हक ने कहा कि ईद का चांद तलाश करने से पहले अपनी बस्ती में ऐसे घर तलाश करें जिन मैं अभी तक ईद की व्यवस्था नहीं हुई। विशेष तौर पर उनकी मदद जरूर करें जिनके परिवार के जिम्मेदार लोग जेल में बंद हैं। राष्ट्रीय सचिव तहसीम अहमद ने कहा कि किसी मजबूर की मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत और सबसे बड़ा धर्म है।
जिला महासचिव एड मोहम्म्द मोहसिन ने कहा कि दौलत से शोहरत तरक्की तो मिल सकती है मगर दिल का सुकून नहीं। मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष आदिल इरफान,हाफ़िज़ अनवार, महबूब कस्सार इमरान मंसूरी, नसीम अहमद, इंतजार अहमद, मो फय्याज़ क़ासम प्रधान, मोहम्मद आरिफ, शहज़ेब, मोहम्मद अशरफ ,अकदस, आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


