गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने आया गुलदार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - सराय आलम के समीप रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने गुलदार आ गया। पुलिस ने ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी। ग्रामीणों में भाई का माहौल व्य

गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने आया गुलदार

नांगल सोती। सराय आलम के समीप रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने गुलदार आ गया। पुलिस ने ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी। ग्रामीणों में भाई का माहौल व्याप्त है, जिन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। बुधवार रात नांगल पुलिस गश्त पर थी। इसी समय सराय आलम- नांगल संपर्क मार्ग पर गाड़ी के सामने अचानक गुलदार आ गया। पुलिस ने गाड़ी रोकी और हूटर बजाया तो गुलदार समीप में हीं आम के बाग में घुस गया। पुलिस ने रात्रि में ही क्षेत्र में गुलदार होने और ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी।

ग्रामीणों अतुल कुमार, रोहित, सुशील, सुनील, विनय आदि का कहना है कि क्षेत्र में आय दिन गुलदार देखा जा रहा है। दो माह पूर्व गांव रायपुर खास के समीप नहर पटरी पर एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जिन्होंने जल्द से जल्द वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।