Bijnor News: बाइक चोरी करते नशे में धुत युवक का वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के राम के चौराहे पर नशे में धुत युवक ने बाइक चोरी करने का प्रयास किया। वीडियो में युवक को बाइक ले जाते हुए दिखाया गया है, जिसे बाइक के मालिक ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे शांतिभंग में चालान किया। अभी तक मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के राम के चौराहे पर नशे में धुत एक युवक का बाइक चोरी करने का प्रयास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक ले जाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। बाइक स्वामी ने युवक को पकड़ लिया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि गुरूवार राम के चौराहे पर खड़ी बाइक को युवक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक मालिक की नजर उस पर पड़ गई और उसको पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, युवक नशे की हालत में था।
पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।


