डॉ० मोहित शर्मा बने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मण्डावर के प्रधानाचार्य

Apr 06, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. माधुरी गौड़ के सेवानिवृत्त होने पर डा. मोहित शर्मा को नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने विश्वास जताया कि डा. शर्मा पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और विद्यालय की उन्नति में योगदान देंगे। उन्होंने शिक्षण प्रणाली को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

डॉ० मोहित शर्मा बने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मण्डावर के प्रधानाचार्य

बिजनौर। प्रधानाचार्या डा. माधुरी गौड़ के सेवानिवृत्त होने पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मोहित शर्मा नियुक्त किए गए है। साहित्य विहार कॉलोनी निवासी डॉ.मोहित शर्मा को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज भारद्वाज ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि जो जिम्मेदारी डॉ०मोहित शर्मा को सौंपी गई वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे। विद्यालय की उन्नति में अपना पूरा सहयोग करेंगे। पूरे विद्यालय स्टाफ को एक साथ लेकर कार्य करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ० मोहित शर्मा ने कहा कि आज के समय यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है लेकिन वह अपनी पूरी क्षमता के साथ विद्यालय की शिक्षण प्रणाली व अनुशासन व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।इस

अवसर पर फूलचन्द सिंह चंदेल,दीपक कुमार,राजीव कश्यप,लतीफ अहमद,वजीर हसन जैदी,संजय त्यागी,महिपाल सिंह,अमर सिंह,त्रिलोक चंद,रजनीश,अनिल,अभय कुमार,दीवान सिंह आदि मौजूद रहे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।