नहटौर में कुत्तों का आतंक, तीन दिन में 12 से अधिक को काटकर किया घायल
Bijnor News - नगर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। ये कुत्ते छोटे बच्चों, बूढ़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। तीन दिन में 12 से अधिक लोगो

नहटौर। नगर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। ये कुत्ते छोटे बच्चों, बूढ़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। तीन दिन में 12 से अधिक लोगों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है। दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। नहटौर के मोहल्ला छपेग्रान निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रहमान, 20 वर्षीय अनस पुत्र दिलशाद, 30 वर्षीय नफीस अहमद नेजे सराय, 60 वर्षीय नसीर अहमद छापेग्रान, चार वर्षीय नमरा पुत्री मोहम्मद शादाब सराय रजब अली, 48 वर्षीय प्रेमवती पत्नी महेंद्र सिंह कस्बा, आयशा परवीन आदि कई लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।
उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा कुत्तों के हमला करने के दौरान दो लोग गिरने से घायल भी हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी कुत्तों के काटने से चांदनी पुत्री गिरिराज डूंडाखेड़ी, प्रियांशु पुत्र हरीराज लल्लावाला 20 वर्ष, नेहा निवासी तारकोली इम्मा 20 वर्ष, मोहम्मद असद पुत्र सादिक, रीना पत्नी विपिन कुमार दामनगर, निखिल निवासी मटोरामान भी घायल हुए हैं। नगर में कुत्तों के बढ़ते हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भी नागरिक अपना रोष जता रहे हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। चेयरपर्सन पति मौ.जैद ने बताया कि जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


