डॉ. राजकुमार के हत्यारोपी को साथी सहित भेजा जेल, अस्पताल सील

Mar 09, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - पुलिस ने डॉ. राजकुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी डॉ. नीरज चौहान और उसके साथी को जेल भेज दिया। डॉ. नीरज ने अपने पुराने दोस्त डॉ. राजकुमार की हत्या की साजिश रची थी। डीएम जसजीत कौर के आदेश पर डॉ. नीरज का अस्पताल सील किया गया।

डॉ. राजकुमार के हत्यारोपी को साथी सहित भेजा जेल, अस्पताल सील

नगीना। पुलिस ने डॉ राजकुमार हत्याकांड का खुलासा करने के बाद इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डॉ.नीरज चौहान को उसके साथी के साथ जेल भेज दिया। जिला अधिकारी जसजीत कौर से समाजसेवियों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध अस्पतालों के संचालित करने की शिकायत के बाद हत्यारोपी का अस्पताल सील करने की कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि डॉ. राजकुमार और डॉ. नीरज दोनों गहरे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने साथ-साथ गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल से नगीना आकर धामपुर मार्ग पर सुमित्रा हॉस्पिटल नाम से अपना कार्य शुरू किया,लेकिन कुछ समय बाद मन मुटाव के चलते डॉ.राजकुमार ने सुमित्रा हॉस्पिटल से अलग होकर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर बना कर अलग हो गया।

पुलिस के खुलासे के मुताबिक इसके बाद से डॉ. नीरज ने डॉ. राजकुमार की हत्या की साजिश रच डाली,और हत्याकांड करा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का तुरंत ही खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएम जसजीत कौर के आदेश पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने पुलिस की मौजूदगी में डॉ. नीरज चौहान के सुमित्रा हॉस्पिटल को सील कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।