Bijnor News: जांच में 55 लोग मिले किराएदार, जांच जारी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: डीएम के आदेश पर कांशीराम कालोनी में आवासों की जांच की गई, जिसमें 124 आवासों में से 55 किराएदार मिले। जांच के दौरान कई आवास बंद पाए गए। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आर्थिक कमजोर लोगों को आवास आवंटित किए गए थे, लेकिन आवंटी अपने आवासों को किराए पर दे रहे हैं।

Bijnor News: जांच में 55 लोग मिले किराएदार, जांच जारी

Bijnor News: डीएम के निर्देश पर कांशीराम कालोनी में आवासों की जांच हुई तो काफी संख्या में मौके पर आवासों में रहते किराएदार मिले। जांच में 55 आवास ऐसे मिले जो कुछ बंद थे और कुछ में किराएदार रह रहे थे। 124 आवासों की जांच हुई। जांच टीम का कहना है कि करीब 687 आवासों की जांच होनी है। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कांशीराम कालोनी में आवास आवंटित हुए थे। डीएम से शिकायत हुई की आवंटी तो अपने आवासों में रहते है और आवासों को किराए पर दे रखा है। डीएम के निर्देश पर डूडा विभाग, नगरपालिका और तहसील की संयुक्त टीम ने जांच की तो सच्चाई चौकाने वाली थी।

कानूनगो सुभाष कुमार के मुताबिक बुधवार को कांशीराम कालोनी में 124 आवासों की जांच हुई। जिसमें 55 किराएदार मिले और इनमें कुछ आवास बंद भी मिले। उन्होंने बताया कि कांशीराम कालोनी में करीब 687 आवासों की जांच होनी है। जांच गुरुवार को भी जारी रहेगी। संयुक्त टीम जांच पूरी करने के बाद जांच डीएम को प्रेषित करेंगी। बतादें कि इन आवासों में कुछ लोग किराए पर रह रहे हैं तो सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों ने आवास खरीद भी लिए है। वहीं, जांच के दौरान कुछ आवास कई साल से बंद पड़े नजर आए। कांशीराम कॉलोनी के आवंटी अपने-अपने पुराने पैतृक मकानों में निवास कर रहे हैं। जबकि उन्होंने किराए पर कांशीराम कॉलोनी का आवास दे दिया।-------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: जांच में 55 लोग मिले किराएदार, जांच जारी