कक्ष निरीक्षक के बिना आईडी पाए जाने पर जताई नाराजगी

Feb 18, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - डीएम जसजीत कौर ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और आरजेपी इंटर कॉलेज में सभी व्यवस्थाओं की जांच की। पहचान पत्र की अनुपस्थिति और अन्य नियमों की अवहेलना पर निर्देश दिए। सभी सीसीटीवी कैमरे सही पाए गए, लेकिन रिमोट की व्यवस्था की आवश्यकता है।

कक्ष निरीक्षक के बिना आईडी पाए जाने पर जताई नाराजगी

डीएम जसजीत कौर द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने सर्वप्रथम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर का निरीक्षण किया। जहां सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सभी कैमरे संचालित हैं और सुचारू रूप से कार्यरत हैं। उसके बाद उन्होंने आरजेपी इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एग्जामिनर द्वारा पहचान पत्र न लगाए जाने तथा महिला एग्जामिनर द्वारा अपना पर्स परीक्षा कक्षा में पाए जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएं और किसी भी अवस्था में परीक्षा केंद्रों में बिना पहचान पत्र के कोई भी कार्मिक ना पाया जाए इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा कक्षों में एग्जामिनर सहित कोई भी व्यक्ति कोई वस्तु बैग आदि लेकर प्रवेश न कर सके।

आरजेपी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे संचालित पाए गए। परंतु रिमोट उपलब्ध न होने पर प्रधानाचार्य द्वारा मोबाइल पर सभी परीक्षा कक्षाओं की सजीव स्थिति का अवलोकन कराया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल रिमोट की व्यवस्था सुनिश्चित करें और यदि कोई उपकरण खराब हो जाए तो तत्काल इसकी व्यवस्था कराएं ताकि व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।