पांच दिन में बिजनौर रोडवेज ने की एक करोड़ की आमदनी

पांच दिन में बिजनौर रोडवेज ने की एक करोड़ की आमदनी

संक्षेप:

Bijnor News - दीपावली के दौरान बिजनौर डिपो ने पांच दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी की। 138 बसों ने विभिन्न रूटों पर संचालन किया, जिससे लगभग एक लाख यात्रियों ने यात्रा की। त्योहार के कारण यात्रियों की...

Oct 24, 2025 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

दीपावली त्योहार पर रोडवेज विभाग के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लगातार घटते लोड फैक्टर से जूझ रहे बिजनौर डिपो ने महज पांच दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी कर ली। दीपावली पर डिपो की 138 बसों ने विभिन्न रूटों पर संचालन किया, जिनसे लगभग एक लाख यात्रियों ने यात्रा की। त्योहार से पहले विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर दी थी और बसों के चक्कर भी बढ़ा दिए थे, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। नतीजतन, दीपावली के दौरान यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। विभाग ने इस अवधि में करीब 20 लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी का लक्ष्य रखा था, जो लगभग हासिल कर लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिजनौर डिपो के अधिकारियों के अनुसार, दीपावली के आसपासके दिनों में बिजनौर से दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और बरेली रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, स्थानीय रूटों जैसे नगीना, नहटौर, धामपुर, नजीबाबाद, किरतपुर, चांदपुर व मंडावर की बसें भी फुल रहीं। सूत्रों के मुताबिक त्योहार पर बिजनौर डिपो ने 19 अक्टूबर को 22 लाख 63 हजार, 20 अक्टूबर को 25 लाख 18 हजार, 21 अक्टूबर को 19 लाख 98 हजार, 22 अक्टूबर को 14 लाख 37 हजार और 23 अक्टूबर को 17 लाख 32 हजार की आमदनी की है। लंबे समय से बिजनौर डिपो यात्रियों की कमी और घटते लोड फैक्टर से परेशान था। कई बसें अक्सर खाली या आधी सवारियों के साथ चल रही थीं। त्योहार के दौरान अचानक बढ़े यात्री भार ने विभाग को राहत दी है। त्योहार के मौके पर यात्रियों की भीड़ और बेहतर संचालन से बिजनौर रोडवेज को न केवल आर्थिक लाभ हुआ, बल्कि उसका भरोसा भी यात्रियों के बीच फिर से मजबूत हुआ है। वर्जन.. दीपावली पर यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई। पांच दिनों में हमारी बसों ने एक लाख 20 हजार यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। इस दौरान कुल आमदनी एक करोड़ रुपये से अधिक रही। - मुकेश कुमार, डिपो प्रभारी बिजनौर।