Bijnor News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया
Bijnor News: ग्राम सिकेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने भजन 'अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो' पर झांकी का आनंद लिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की सुदामा के प्रति आत्मीयता ने सभी को भावविभोर कर दिया।

Bijnor News: क्षेत्र के ग्राम सिकेड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। इस दौरान कलाकारों ने ‘अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो’ भजन पर सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा बचपन के मित्र थे। श्रीकृष्ण भगवान अपने मित्र सुदामा को कभी नहीं भूले। जब सुदामा गरीबी की हालत में भगवान श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे तो श्रीकृष्ण उन्हें देखते ही नंगे पांव दौड़कर आए और उनका आत्मीयता से स्वागत किया। सुदामा द्वारा लाए गए चावल भी प्रेमपूर्वक ग्रहण किए।कथा
में श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता और प्रेम का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। झांकी के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।इस अवसर पर पुष्पेंद्र प्रधान, संजीव डबास, बिट्टू भगत, चरण सिंह, कार्मेंद्र सिंह, बेगराज आदि मौजूद रहे।

