बिजनौर: जिलाधिकारी ने जाट जागरण समिति को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Dec 19, 2025 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर: जिलाधिकारी ने जाट जागरण समिति को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

बिजनौर: जिलाधिकारी ने जाट जागरण समिति को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

विदुर सभागार कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 169 मरीज़ो को गोद लेने पर जाट जागरण समिति को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान देने के लिए जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डा. विकास तोमर एवं संयोजक डा. संदीप चौधरी को आमंत्रित किया गया था उनके साथ समिति के वरिष्ठ सदस्य सचेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जाट जागरण समिति सामाजिक हितों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। हमारे देश को टीबी मुक्त करने के लिए अन्य संस्थाओं एवं एनजीओ को भी आगे आ कर सरकार के इस सराहनीय कार्य में कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहिए।

जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डाॅ विकास तोमर ने कहा कि हमारी समिति स्वस्थ समाज एवं शिक्षित समाज की परिपाटी पर कार्य कर रही है, हम समाज हित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। संयोजक डा.संदीप चौधरी ने भी कहा कि हमारी समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी , मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी , वरिष्ठ पर्यवेक्षक सिद्धार्थ राज एवं सुभाष चंद्र व जिले के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;