टी प्वाइंट्स एवं ब्लाइंड मोड़ों पर लगेंगे साइनेज

Feb 27, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में सड़क दुर्घटनाओं और ओवरलोडिंग की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम जसजीत कौर ने एआरटीओ प्रवर्तन को ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटनाओं के संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

टी प्वाइंट्स एवं ब्लाइंड मोड़ों पर लगेंगे साइनेज

बिजनौर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ओवरलोडिंग की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम जसजीत कौर ने एआरटीओ प्रवर्तन को ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ दिन-रात दोनों समय औचक चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने एआरटीओ समेत संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कोई भी अनफिट वाहन संचालित होता नजर नहीं आना चाहिए। फिटनेस प्रमाणित वाहनों पर विजुअल स्टीकर लगाए जाएं, ताकि दूर से ही उनकी पहचान की जा सके।

बैठक में एसपी अभिषेक झा, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर, पीडब्लूडी एक्सईएन हेमंत प्रताप सिंह और एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ---- टी-प्वाइंट्स और ब्लाइंड मोड़ों पर विशेष व्यवस्था डीएम जसजीत कौर ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले टी-प्वाइंट्स और ब्लाइंड मोड़ों पर मोड़ से कम से कम एक किलोमीटर पहले साइनेज, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से सचेत हो सकें। ---- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बैठक में रेड लाइट जंपिंग, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने और अनधिकृत वाहनों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर वहां तत्काल आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों का संयुक्त (कम्बाइंड) डाटा तैयार करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य की रणनीति तय करने में आसानी हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।