होली पर सात घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Mar 01, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - होली के त्योहार के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 4 मार्च को शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

होली पर सात घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें

होली के त्योहार पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 4 मार्च को शराब की दुकानों को सात घंटे बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के रंग वाले दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समस्त देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल वेण्ड, बार तथा सीएल-2 और एफएल श्रेणी की थोक दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।