कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद

Feb 17, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - मोहल्ला किला में दरगाह हजरत दादा गुलाम मोहिउद्दीन के पास कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जनाजे के दौरान एक पक्ष ने रास्ता रोकने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने जानबूझकर दीवार तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।

कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद

मोहल्ला किला में दरगाह हजरत दादा गुलाम मोहिउद्दीन स्थित है। वहां पर कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद हो रहा है। सोमवार को एक पक्ष द्वारा जनाजा ले जाते समय दरगाह की चारदीवारी के लिए बनाई गई दीवार को छोड़ दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है जबरन जानबूझकर दीवार को तोड़ा गया है। यहां से कोई रास्ता नहीं है। मोहल्ला किला निवासी लोगों ने तहरीर में बताया कि उनके समुदाय का कब्रिस्तान दरगाह के पास स्थित है, जहां जाने का रास्ता दरगाह और मार्ग के सामने से वर्षों से है।

आरोप है कि हाल ही में दरगाह की कथित कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा उक्त रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया गया। जब समुदाय के लोगों ने रास्ता बंद करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे समुदाय के लोग एक जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान ले जा रहे थे। जैसे ही जनाजा दरगाह के सामने वाले रास्ते पर पहुंचा, आरोप है कि दरगाह कमेटी के कुछ सदस्य और अन्य लोग वहां आ गए और जनाजे को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है जबरन दीवार को तोड़ा गया है। यहां से कोई रास्ता नहीं है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;