ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरनागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर की पूजा अर्चना

नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर की पूजा अर्चना

नागपंचमी व श्रावण माह के चलते नगर व क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की अपने अनुरूप पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर मन्नते...

नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर की पूजा अर्चना
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 25 Jul 2020 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

नागपंचमी व श्रावण माह के चलते नगर व क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की अपने अनुरूप पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर मन्नते मांगी।

नगर के प्रसिद्ध बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वरनाथ पर नागपंचमी के दिन महिलाओं ने भगवान शिव भोले का दूध से जलाभिषेक किया। इधर तहसील क्षेत्र के गांव किरतपुर स्थित शिव नाग मंदिर के पास एक सपेरे के द्वारा नाग देवता के दर्शन कराए‚ सभी श्रद्धालुओं ने नागपंचमी के अवसर पर नागदेवता के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया और नाग देवता ने भी अपना फन उठा कर सभी को आर्शिवाद दिया। प्रसिद्ध नाग देवता मंदिर के आस पास के एक दर्जन से अधिक ग्रामों की महिलाओं ने नाग देवता के दर्शन कर दूध, शहद व गंगाजल से नाग देवता का जलाभिषेक किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें