बोले बिजनौर : कूड़े के ढेर और रास्तों पर कीचड़ बयां कर रहे यहां की बदहाली

Jan 19, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - चांदपुर जलीलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पाड़ला में 1500 मतदाताओं और 4000 की आबादी के बावजूद विकास नहीं हो पाया है। गंदगी, कच्चे मार्ग, टूटी नालियां, और शुद्ध जल की कमी ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक भी बढ़ रहा है। 

बोले बिजनौर : कूड़े के ढेर और रास्तों पर कीचड़ बयां कर रहे यहां की बदहाली

चांदपुर जलीलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पाड़ला में समस्याओं का अंबार है। 1500 मतदाता और 4000 की आबादी वाली ग्राम पंचायत पाड़ला का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाया है। जगह-जगह गंदगी के अंबार हैं और कच्चे मार्ग, टूटी नालियां दर्द दे रही हैं। नालियां चोक हैं जो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा रही हैं। शुद्ध जल की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को खेलने के लिए मैदान नहीं है। सड़कों पर आवारा पशु और आवारा कुत्तों का आतंक है। खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। खराब हैडपंप कब ठीक होंगे कहना मुश्किल है। कीचड़ युक्त रास्ते जल मिशन के अंतर्गत बनाई गई टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है।

ग्राम पंचायत में साफ सफाई सुचारू रूप से नहीं होती है। चांदपुर जलीलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पाड़ला में एक नहीं कई समस्याएं हैं। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। जल निकासी बड़ी समस्या है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायत की सड़कों की हालत ज्यादा खस्ताहाल और टूटी पड़ी है। गांव में पूर्व दक्षिण दिशा में तालाब स्थित है तालाब में गंदगी के अंबार है। जिससे पानी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदे जल भराव होने से ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं। लोगों का कहना है कि कीचड़ युक्त रास्तों से निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तालाब की साफ-सफाई नालियों में भरे कचरे गंदगी से मंखी मच्छर से संक्रामक बीमारियां का आशंका लोगों को सता रही है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बिजली के खम्भों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। जिससे शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। गांव से लगे तालाब से गांव का पानी दूषित हो गया है। जिससे लोगों को स्वच्छ जल पेयजल योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है कुछ हैंडपम्प खराब पड़े हैं। रायपुर मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग कच्चा व कीचड़ युक्त रास्ता है। जिसमें रास्ते के दोनों और कूड़ी ग्रामीणों ने डाल रखी है। ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत महमूदपुर में टंकी बनी है जो जिसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। टंकी की लाइनों से रास्तों की खुदाई करके जगह-जगह सड़क गड्डों में में तब्दील हो चुकी है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी तैनात होने के चलते भी ग्राम पंचायत में प्रतिदिन साफ सफाई नहीं होती है। जिस जगह-जगह नालियां चोक हैं कूड़े के अंबार लगे हैं। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत में बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान भी नहीं है। ग्राम पंचायत में आवारा पशुओं का भी आतंक है किसानों का कहना है कि रातों-रात खेत पर जाकर आवारा पशुओं की रखवाली करनी पड़ रही है। विकासखंड में कई जगह पशु शाला भी खुली हुई है। सड़कों पर आवारा पशु घूमते हैं और उनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम पंचायत में बैठने के लिए बेंच की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि सौन्दर्यकरण पर काम हो और नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए। सफाई रोज हो और कूड़ा रोज उठाया जाए। खस्ताहाल सड़कों का दोबारा निर्माण कराया जाए और नालियों की सफाई होनी चाहिए। अधिक से अधिक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। शिकायतें 1. ग्राम पंचायत में सड़कों व नालियों में सफाई व्यवस्था ठप है। 2. ग्राम पंचायत के तालाब में गंदगी व कीचड़ भरा है जल की को निकासी नहीं है। 3. ग्राम पंचायत में बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है। 4. ग्राम पंचातय व खेतों में आवारा पशुओं का आतंक है। 5. नियमित फॉगिग नहीं होती है। ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था खराब पड़ी है सुझाव 1. ग्राम पंचायत में प्रतिदिन नालियों की साफ सफाई की जाए। 2. ग्राम पंचायत में तालाब की साफ-सफाई की जाए। 3. सफाई रोज हो और कूड़ा रोज उठना चाहिए। 4. फॉगिंग नियमित रूप से होनी चाहिए। 5. सड़कों की हालत में सुधार किया जाए। 6. आवारा गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे जाए। ग्राम पंचायत में नहीं होती फागिंग लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में लगे कूड़े कचरा के ढेर से मच्छर पनप रहे हैं। अगर समय से साफ सफाई हो जाए और फागिंग कराई जाए तो मच्छरों से निजात मिल सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि फॉगिंग नहीं होती है। मच्छरों की संख्या पर नकेल कसने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर फॉगिंग होनी चाहिए। खंभों पर लगी खराब स्ट्रीट लाइट हो सही लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बिजली के खंभो पर लगी स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। जिससे शाम होते ही ग्राम पंचायत में अंधेरा छा जाता है। क्षेत्र में चोरी की घटना हो रही है अगर ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट सही कराई जाए तो अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी। जंगली जानवरों के हमलों से भी राहत मिलेगी। गोशाला भेजे जाए पकड़कर आवारा गोवंश लोगों ने बताया कि सरकार लगातार आवारा पशुओं को लेकर सख्त नजर आ रही है उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत व खेतों में आवारा गोवंश घूम रहे हैं जिससे डर लगा रहता है। सम्बंधित अधिकारी आवारा गोवंशों को लेकर फिक्रमंद नहीं लगते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाए ताकि किसानों की फसल बर्बाद होने से बच जाए और हाईवों पर सड़क दुर्घटना का खतरा कम हो जाए। ग्रामीणों ने बताया कि रातों में जंगल में जाकर पशुओं से फसलों की रखवाली करते हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। टंकी के पाइप लाइन से टूटी सड़क की नहीं ली जा रही सुध ग्राम पंचायत में पाइप लाइन डालने को सड़क तोड़ दी गई लेकिन सड़कों को ठीक नहीं कराया गया। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़को का निर्माण कराया जाए। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। अपनी बात रखी ग्राम पंचायत में प्रतिदिन साफ सफाई न होने से गांव में मक्खी मच्छर उत्पन्न होते हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है। - इंतजार अहमद नाली की सफाई प्रतिदिन हो और गांव में फागिंग की जाए। नियमित रूप से साफ सफाई हो। - मुस्तकीम अहमद यहां जलनिकासी के लिए उपलब्ध साधन हो, नालियों की व्यवस्था हो और प्रतिदिन सफाई हो। - मदन कुमार कड़ाके की सर्दी में पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाए। गांव में जल्द अलाव जलाया जाए। - मोहम्मद हनीफ ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाकर सार्वजनिक भवन या लाइब्रेरी बनाई जाए। जिससे पूरी पंचायत के लोगों के काम आए। - नौबत सिंह पंचायत में किए गए विकास कार्यों की जांच की जाए। समस्या का समाधान कराया जाए। - आबुल अहमद ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत जल्द ही पेयजल की व्यवस्था की जाए और गांव में वाटर कूलर लगाया जाए। - रतिराम सिंह स्ट्रीट लाइट्स वेस्ट सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए, जिससे रात में गांव में प्रकाश हो सके और बच्चों को पढ़ने के लिए रोशनी का प्रबंध हो। - नन्हे सिंह गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए, जिससे पंचायत के लोगों उसे इस्तेमाल कर सकें। - सतीश कुमार सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेर साफ सफाई की जाए और नालों की सफाई की जाए। - आजम अहमद यहां लाइब्रेरी की व्यापक व्यवस्था और उनमें किताबों की पूर्ण व्यवस्था की जाए, जिससे गांव के बच्चे पढ़ कर विकास कर सके। - पवन कुमार शर्मा साधनों के अभाव में गांव के बच्चों की प्रतिभा छपी है, इसे निहारने के लिए खेल के मैदाने की उचित व्यवस्था की जाए। - जल सिंह गांव में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो रास्तों में लगी गंदगी की सफाई की जाए। - शिवचरण सिंह गांव और खेतों में आवारा गोवंशों का आतंक इस तरह है कि गेहूं वह अन्य फसल भी नष्ट कर चुके हैं। काफी डर लगा रहता है गोशाला भिजवाया जाए। - मासूक अहमद बोले जिम्मेदार गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी नालियों की सफाई की जाएगी। गांव में तत्कालीन समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह एडीओ पंचायत

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।