Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsDemand for Underpass Construction at HEMRAJ Colony Road by BJP and Residents
बैराज हेमराज कॉलोनी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग

बैराज हेमराज कॉलोनी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग

संक्षेप: Bijnor News - भाजपा की डा. मंजू चौधरी ने ग्रामीणों के साथ डीएम जसजीत कौर से अंडरपास निर्माण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण पिछले छह से सात महीनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। भारी...

Fri, 24 Oct 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बैराज हेमराज कालोनी मार्ग पर अंडरपास निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सदस्य मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर डा. मंजू चौधरी ग्रामीणों के साथ डीएम जसजीत कौर से मिलीं। भाजपा नेत्री डा. मंजू चौधरी शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ डीएम जसजीत कौर से मिली और डीएम को दिए ज्ञापन में बैराज हेमराज कालोनी मार्ग पर अंडरपास निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने अंडरपास निर्माण कराए जाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराने तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि छह से सात महीने से ग्रामवासी धरना दे रहे हैं लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ज्ञापन में कहा कि भारी वाहनों के बीच ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी तथा स्थानीय किसान सुरक्षित रूप से हाईवे क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं। कई किसानों की जमीन हाईवे के दूसरी ओर है और पशुपालकों को रोज यह मार्ग पार करना पड़ता है। मौके पर प्रदीप, नकुल, अमृत मंडल, विवेक, गोपाल, मनोरंजन पाल, नेपाल मंडल, रोहित मिस्त्री, कृष्णा, अंकित, राकेशपाल, नागेन्द्र, अनंत, प्रदीप अधिकारी, नकुल हालदर, राहुल शाह, राजेश बढ़ाई, शिवा पाल, प्रेम बढ़ाई, अंशुल मिस्ती आदि ग्रामीण मौजूद रहे।