ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौर22 को 500 ट्रैक्टरों से किसानों को लेकर दिल्ली कूच करेगी भाकियू

22 को 500 ट्रैक्टरों से किसानों को लेकर दिल्ली कूच करेगी भाकियू

22 जनवरी को जिले से करीब 500 ट्रैक्टर ट्रॉली से हजारों किसान दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना होंगे। हर गांव से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली के लिए...

22 को 500 ट्रैक्टरों से किसानों को लेकर दिल्ली कूच करेगी भाकियू
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 16 Jan 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

22 जनवरी को जिले से करीब 500 ट्रैक्टर ट्रॉली से हजारों किसान दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना होंगे। हर गांव से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली के लिए निकलेंगे। गांव-गांव जाकर किसानों की बैठक कर किसानों से दिल्ली चलने के लिए अपील की जा रही है। किसान भी कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। यह बात गन्ना समिति में पत्रकारवार्ता के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहीं।

शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि 19 जनवरी से 22 जनवरी तक बिजनौर से किसान दिल्ली आंदोलन में जाएंगे। बिजनौर का किसान भारी संख्या में 26 जनवरी की परेड में शामिल होगा। किसानों का बड़ा काफिला दिल्ली के लिए निकलेगा। कहा कि यह किसान का आंदोलन नहीं अब जन आंदोलन बन गया है। नौजवानों का आंदोलन बन गया है। सरकार कृषि बिलों को वापस करें। कृषि बिलों से किसान ही नहीं आम उपभोक्ता भी प्रभावित होगा। सरकार आधे अधूरे विदेशाी मॉडल ला रही है। सरकार विदेशी पॉलिसी को लागू करना चाहती है। गांव गांव में जनसम्पर्क अभियान चल रहा है। किसान भी कृषि बिलों को लेकर विरोध कर रहे हैं। किसानों को सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल स्वीकार नहीं है। सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी। प्रतिदिन किसान दिल्ली आंदोलन के लिए निकल रहे हैं। सरकार किसान हित में कृषि बिलों को वापस करें। पत्रकारवार्ता में मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें