हरिद्वार से बिजनौर पहुंचे दंपति के शव, कोहराम
अफ़ज़लगढ़ स्थित डूडा कालोनी निवासी दंपति की शुक्रवार हो हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह जब दोनों के शव अफजलगढ़ पहुंचे तो परिजनों...

अफ़ज़लगढ़ स्थित डूडा कालोनी निवासी दंपति की शुक्रवार हो हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह जब दोनों के शव अफजलगढ़ पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों का गमगीन माहौल में दफीना किया गया।
नगर की डूडा कालोनी निवासी साहिल पुत्र शौकीन ने बताया कि वह देहरादून में रहकर पेंटिंग का काम करता है। उसका भाई अफसार(38) अपनी पत्नी जीनत(31) के साथ बाइक द्वारा अफ़ज़लगढ़ से देहरादून आ रह थे। बताया कि हरिद्वार में चण्डी के पुल पर दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन पर परिजनों को सूचना दी और घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पीड़ितों के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।
शनिवार सुबह जब दोनों पति-पत्नी के शव अफजलगढ़ स्थित डूडा कालोनी पहुंचे तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। दोपहर को अन्य परिजनों के आ जाने के बाद दोनों का पास ही कब्रिस्तान में दफीना कर दिया गया।
