ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राण

राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राण

राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राणराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राणराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राणराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राणराम के वियोग में...

राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राण
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 16 Oct 2018 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान श्री राम अपने मित्र निषादराज गुह के राज्य से आगे बढ़कर गंगा तट पर पहुंचे। जहां केवट ने भगवान राम-सीता और लक्ष्मण को गंगा के पार उतारा। उधर अयोध्या में राम के वियोग ने राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। यह मंचन देख दर्शक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

सोमवार की शाम रामलीला मंचन का शुभारंभ डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार, सीडीओ प्रवीण मिश्र ने गणेश पूजन करते हुए किया। डीएम ने राम के आदर्शो पर चलने की बात कही। मंचन में दर्शाया गया कि राम वन जाते हुए गंगा तट पर पहुंच जाते हैं। जहां केवट ने कहा कि प्रभु मैं आपको कैसे पार उतार सकता हूं। आपके प्रताप से तो अहिल्या भी तर गई। केवट ने चरण धोने के बाद ही भगवान श्रीराम को गंगा के पार उतारा। उधर अयोध्या में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के बाद भरत और शत्रुघ्न लौटे। अयोध्या सहित राजमहल में भी मातम छाया हुआ था। भरत रानी कैकेयी के पास पहुंचकर पिता की मौत का कारण पूछते हैं। जिस पर कैकेयी अपने दो वरों के मांगने की बात भरत से कहती है। जिस पर भरत अपनी माता से नाराज हो रानी कौशिल्या के पास पहुंच जाते हैं। अतिथियों का स्वागत शरद गहलौत, अजय गुप्ता, अचल कुमार, राहुल शर्मा, राजेंद्र गौतम, विनय अग्रवाल, अंकुर गौतम, वरुण कुमार आदि ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें