कौन बनेगा डांस का धुरंधर प्रतियोगिता विधि सैनी प्रथम
Bijnor News - धामपुर में रोमियो डांस इंडिया डांस ग्रुप द्वारा आयोजित 'कौन बनेगा डांस का धुरंधर' प्रतियोगिता में विभिन्न नृत्य प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार और शिक्षाविदों की उपस्थिति में हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में विजेताओं की घोषणा की गई।

धामपुर। रोमियो डांस इंडिया डांस ग्रुप की ओर से आयोजित कौन बनेगा डांस का धुरंधर प्रतियोगिता में विभिन्न नृत्य प्रतिभाओं ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नगीना मार्ग स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन, शिक्षाविद दीपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, एसपी सलूजा और अधिवक्ता चौधरी अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट ने मां सरस्वती व नटराज प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में विधि सैनी प्रथम, नैतिक द्वितीय व गरिमा तृतीय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में मंजरी प्रथम, दिव्या द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग में ईशु शर्मा हल्दौर ने प्रथम, सक्षम राणा बिजनौर ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाजसेवा व विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कई लोगों को बिजनौर के गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच संचालन शुभम वालिया ने काव्यात्मक अंदाज में किया, जिन्हें बेस्ट एंकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक रोमियो मयूर व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


