ठाकुरद्वारा के पीड़ित परिवार ने सांसद से लगाई न्याय की गुहार
धामपुर के नारायणपुर गांव में दलित परिवार के साथ उत्पीड़न के मामले में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिवार से मुलाकात की। परिवार ने उत्पीड़न और प्रशासनिक कार्रवाई की शिकायत की। सांसद ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आश्वासन दिया।

धामपुर। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव नारायणपुर में दलित परिवार के साथ कथित उत्पीड़न के मामले में सांसद चंद्रशेखर आजाद के पीड़ित परिवार के घर ना पहुंचने पर परिवार स्वयं बुधवार को उनके जैतरा स्थित आवास पर पहुंचा। परिवार ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।सांसद ने पीड़ित पक्ष की बात गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने ठाकुरद्वारा जा रहे थे, इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें धामपुर स्थित आवास पर रोकने का प्रयास किया था। घंटों वार्ता के बाद सांसद धामपुर से निकलकर स्योहारा पहुंचे।
जहां उन्हें फिर से रोक दिया गया।बुधवार को ठाकुरद्वारा से पहुंचे पीड़ित परिवार ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से उनके आवास पर मुलाकात की। परिवार ने कथित मारपीट, उत्पीड़न और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। सांसद ने आश्वासन दिया कि उनके साथ हुए अन्याय को लेकर हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


