सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News - मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव में वीरपाल सिंह पाल ने सोशल मीडिया पर दलित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। दलित समाज के लोगों ने आरोप के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना से दलित समुदाय में रोष फैल गया है।

चंदक /मंडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में अभद्र टिप्पणी की। दलित समाज के लोगो ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोप है, कि थाना मंडावर दयालवाला निवासी वीरपाल सिंह पाल ने सोशल मीडिया पर दलित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। हिन्दुस्तान अखबार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अभद्र टिप्पणी करने से दलित समाज के लोगो में रोष फैल गया। दलित समाज के लोगो ने थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


