बिजनौर : डिजिटल अरेस्ट कर युवक से चार लाख की ठगी

Feb 11, 2026 12:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर के मदारीपुर गांव के एक युवक महीपाल सिंह को साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर चार लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए उसे डराया और बैंक के बारे में जानकारी दी। डर के कारण महीपाल ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजनौर : डिजिटल अरेस्ट कर युवक से चार लाख की ठगी

बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। मदारीपुर निवासी महीपाल सिंह के अनुसार आठ फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। वीडियो कॉल में वह पुलिस वर्दी में दिखाई दिया और कंधे पर तीन स्टार लगे हुए थे। आरोपी ने महीपाल सिंह को बताया कि उनके नाम से केनरा बैंक में एक खाता है, जिसका एटीएम और आधार नंबर उसने स्क्रीन पर दिखाया।

इसके बाद उसने किसी को भी इस बारे में जानकारी न देने की धमकी दी। कुछ समय बाद दूसरे नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने बैंक खातों की जानकारी लेकर पीड़ित पर दबाव बनाया और कहा कि यदि सहयोग नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। डर कर महीपाल सिंह ने आरटीजीएस के माध्यम से अपने खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम कैनरा बैंक के एक खाते में भेजी गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने चांदपुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। साइबर सेल भी जांच में जुट गई है। उधर, सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कॉल करने वाले नंबरों और बैंक खाते की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।