वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांधा

Feb 07, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - विश्व भारती पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य संजीव चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्रों ने नाटक, ग्रुप डांस और मोबाइल के नुकसान पर प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य ने शिक्षा की अहमियत और समाज की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांधा

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें नाटक, ग्रुप डांस और मोबाइल के नुकसान को बताया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों के कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि सभी को शिक्षा लेनी चाहिए। महापुरुषों के बताएं मार्ग पर चलकर समाज एवं देश की रक्षा करनी चाहिए। समाज और देश हित के कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा 5 से एलिजा जोया, तान्या व कक्षा 6 से तेबा, तुशारीका, दिशा एवं कक्षा 7 से ईशानी, इकरा तथा कक्षा 8 से अयान, जुनैद, ईशान, कक्षा 9 से नंदिनी, रुकैया, अलीशा, कक्षा 11 से महक, शबनूर सिमरन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मौके पर पूनम, कृति, अलीशा, फौजिया, साहिबा, नकुल कुमार, संध्या, रुबीना, अलीना आदि शामिल रहीं। संचालन मंतशा एवं आयशा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।