Bijnor News: सनसनीः घर के आंगन में मिला सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर का शव
Bijnor News: -छत से गिरने की आशंका, पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारम के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार फोटो 15 बिज 115- सीआरपीएफ सब

Bijnor News: अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जयनगर में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव उनके घर के आंगन में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पीआरबी को गांव जयनगर में एक व्यक्ति के छत से गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया तो उमेश (55) पुत्र मुकुंदी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि घटना करीब एक दिन पुरानी हो सकती है।
परिजनों और ग्रामीणों की कहानी
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, उमेश सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और काफी समय से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। बताया गया कि वह शराब पीने के आदी थे तथा पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी दो पुत्रियों के साथ दिल्ली में रहती है। प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अंतिम विदाई
पोस्टमार्टम के बाद उमेश का शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सीआरपीएफ की बटालियन ने उन्हें सलामी देकर अंतिम सम्मान दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण उमेश करीब एक वर्ष से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


