सरसों मे माहू कीट का प्रकोप, रुक जाती है पौधे की वृद्धि

Jan 17, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि सरसों में माहु कीट का प्रकोप दिसंबर से जनवरी तक होता है। इस कीट के प्रभाव से पौधों की वृद्धि रुक जाती है। किसानों को सोलर लाइट ट्रैप दिया जाएगा, जिससे फसलों की रक्षा बिना जहरीले रसायनों के होगी। इसमें 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

सरसों मे माहू कीट का प्रकोप, रुक जाती है पौधे की वृद्धि

जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि सरसों में माहु कीट का प्रकोप जो दिसंबर माह से जनवरी तक देखने को मिलता है। उच्च आद्रता के साथ ठंडा बादल वाला मौसम इसके लिए अनुकूल वातावरण ( तापमान 20 डिग्री से सेल्सियस से नीचे) इस किट के लिए उपयुक्त समय होता है। यह किट पौधों की पत्तियां फलियां वह कोमल भागों का रस चूस कर पौधों की पत्तियों पर काले रंग का चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है। जिसके कारण पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होती है। जिससे पौधे की वृद्धि रुक जाती है व पौधा सूख जाता है और उपज घट जाती है।

इसकी समय अंतर्गत रोकथाम आवश्यक है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि यदि माहु के साथ-साथ लाल रंग का भरंग कीट दिखाई दे तो यह कीट माहु की रोकथाम करता है जिससे वह स्वयं भी नियंत्रित हो जाता है लाल रंग का यह कीट मित्र कीट है जो कि हमारे शत्रु कीट माहु को खाता है। यदि माहु कीट देखने को मिल रहा है तो लेकिन लाल रंग का कीट दिखाई नहीं दे रहा है तो निम्नलिखित उपायों की आवश्यकता है। फसल की बुवाई 20 अक्टूबर तक कर लें, नाइट्रोजन की अत्यधिक मात्रा का इस्तेमाल न करें क्योंकि नाइट्रोजन पौधे के अंदर लास लस्पन बढ़ता है जिससे रस चूसने वाले कीटों का प्रकोप अधिक बढ़ता है तथा फसलों में अत्यधिक नुकसान होता है, नीम का तेल 5 मिली. प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर फसल मे छिड़काव करें। --------- सोलर लाइट ट्रैप से होगी फसलों की कीटों से सुरक्षा जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बिना किसी जहरीले रसायन का उपयोग किए अब खेतों में कीटों को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे मिट्टी और फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी। कृषि विभाग जिले के 1100 किसानों को सोलर लाइट ट्रैप देगा। यह ट्रैप रात में खेत पर अपनी रोशनी में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले उड़ने वाले कीटों जैसे पतंगे, सफेद मक्खी, थ्रिप्स को आकर्षित करके फंसाता है। इसे खेतों पर लगाने से खेतों के कीट खत्म होंगे। किसानों को कृषि विभाग 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर लाइट ट्रैप देगा इसकी कीमत 635 रुपये होगी। इसके अलावा जिसमें से 431 रुपये का अनुदान किसानों को मिलेगा और किसानों को मात्र 204 रुपये सोलर लाइट ट्रैप पर खर्च करने होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।