मकान पर कब्जे और लाखों के समान की चोरी का आरोप
Bijnor News - राजा का ताजपुर में एक महिला ने अपने पैतृक मकान को गिराने और लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने पहले पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राजा का ताजपुर। पैतृक मकान गिराकर लाखों रुपये का सामान लूटने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कराई है। देहरादून निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ताजपुर राजघराने से सम्बद्ध व वर्तमान में देहरादून निवासी बबिता देवी पत्नी कुंवर विकासपति रिख की ओर न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेड चांदपुर को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार बुधवार को लिखाई रिपोर्ट में स्थानीय निवासी साजिद, जाहिद हुसैन, आसिफ अली और फहीम अहमद पुत्रगण इरशाद हुसैन ने 30 अगस्त 2025 को उसके पैतृक मकान को गिरा दिया तथा चौखट, सरिया, बड़ा दरवाजा समेत करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सामान लूटकर लेगये।
दस सितंबर 2025 को ताजपुर पहुंचने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पहले पुलिस अधीक्षक बिजनौर को रजिस्ट्री के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर थाना नूरपुर में 25 फरवरी को आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपार्ट दर्ज की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



