Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsCouple s False Robbery Report at Poultry Farm Leads to Police Investigation
सुबह लूट बताकर पुलिस को दौड़ाया, दोपहर में मुकरे

सुबह लूट बताकर पुलिस को दौड़ाया, दोपहर में मुकरे

संक्षेप:

Bijnor News - हीमपुर दीपा के माहू गांव में एक मुर्गी फार्म के दंपत्ति ने चोरी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि फार्म से कोई मुर्गा चोरी नहीं हुआ। दंपत्ति ने घबराहट में गलत सूचना दी थी। सभी मुर्गे सुरक्षित पाए गए और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Jan 11, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव माहू स्थित मुर्गी फार्म में रात को दंपत्ति को बंधक बनाकर हजारों मुर्गा लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ी। मामले में दोपहर में नया मोड़ आ गया। मुर्गी फार्म की देखरेख कर रहे अर्जुन पुत्र तुलसी सिंह ने हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित पत्र देकर स्पष्ट किया है कि उनके फार्म से किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हुई है और पहले दी गई सूचना गलतफहमी के आधार पर थी। थाना क्षेत्र के मनोटा रोड पर स्थित सालवा एग्रो कंपनी, गजरौला का मुर्गा फार्म है, जहां चूजों को तैयार कर मुर्गा का पालन किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फार्म की देखभाल गांव माहू निवासी अर्जुन और उसकी पत्नी कुसुम करते है। रविवार सुबह अर्जुन व उसकी पत्नी कुसुम ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार देर रात करीब छह नकाबपोश बदमाश फार्म में घुस आए। बदमाशों ने दंपती को आतंकित कर रस्सी से चारपाई से बांधकर बंधक बना लिया। दोनों को चारपाई सहित घसीटते हुए पास के गेहूं के खेत में ले जाकर फेंक दिया, ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद बदमाश फार्म से हजारों मुर्गे लूटकर फरार हो गए। सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दंपत्ति से जानकारी ली। पुलिस को दंपत्ति के बयान अलग-अलग मिले। जिस पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में दंपत्ति ने लूट की सूचना गलत देने की बात स्वीकार की और पुलिस को लिखित में कोई लूट न होने बताया। दिन के उजाले में मुर्गें मिले सुरक्षित पुलिस को लिखित में देकर अर्जुन ने बताया कि उन्होंने 11 जनवरी को सुबह करीब साढे़ पांच बजे डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनके मुर्गी फार्म से मुर्गे चोरी हो गए हैं। उस समय फार्म के पास किसी जंगली जानवर की आहट सुनाई दी थी, जिससे वह घबरा गए और आशंका के चलते उन्होंने चोरी की सूचना दे दी। हालांकि, दिन निकलने और उजाला होने के बाद जब उन्होंने फार्म की ठीक से जांच की, तो सभी मुर्गे सुरक्षित पाए गए। फार्म में किसी प्रकार की चोरी या नुकसान नहीं हुआ है। वर्जन... दंपत्ति के बयान अलग-अलग मिलने पर पूछताछ की गई, तो घटना गलत निकली। कंपनी के मैनेजर से इस संबंध में जानकारी की गई थी। पीड़ित स्वयं घटना से इनकार किया है और किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। -देशदीपक सिंह, सीओ चांदपुर