Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsContinuous Rainfall in Bijnor Affects Sugar Mills and Animal Feed Supply

बारिश से आठ चीनी मिल नोकेन, गहराया चारे का संकट

Bijnor News - बिजनौर में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण आठ चीनी मिलें नोकेन हो गई हैं। खेतों में गन्ना नहीं उठाया जा रहा है और पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 28 Dec 2024 11:00 PM
share Share
Follow Us on
बारिश से आठ चीनी मिल नोकेन, गहराया चारे का संकट

बिजनौर। जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते आठ चीनी मिल नोकेन हो गई है। जबकि पशुओं के चारे का संकट हो गया है। बारिश के कारण खेतों से गन्ना नहीं उठ रहा है और न ही छिलाई हो रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 27.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में शुक्रवार सुबह से शनिवार तक लगातार बारिश जा रही है। इसके चलते कई गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। खेतों से गन्ना नहीं उठने से जिले की आठ चीनी मिल नोकेन हो गई। जबकि पशुओं के चारे की समस्या भी हो गई है। क्योकि भारी बारिश के चलते दो दिनों से चारा नहीं काट सकें। शनिवार को दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। जबकि आसमान में बादल भी छाएं रहे। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम पारा 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया। जबकि 27.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें