कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती, वोटर लिस्ट के सत्यापन और पोलिंग बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के अवलोकन हेतु जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव आरके सिंह ने की।

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर जोर

बढ़ापुर। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती, वोटर लिस्ट के सत्यापन, पोलिंग बूथ प्रबंधन तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक नगर अध्यक्ष फरीद अहमद खान एडवोकेट के मोहल्ला पठानान स्थित आवास पर आयोजित की गई। अध्यक्षता यूपी के सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव आरके सिंह, संचालन नगर अध्यक्ष फरीद अहमद खान एड. ने किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं सक्रियता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के अवलोकन हेतु जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी की ओर से ठाकुर प्रदीप कुमार, मिसबाबुल हसन, जावेद अंसारी, मौलाना इस्लामुद्दीन, ठाकुर दीपक कुमार, मास्टर इश्हाक, मौलाना अख्तर प्रधान, यूसुफ प्रधान, मारूफ खान, गजनफरुल्ला खान, अफजाल खान, रफीक कुरैशी, मौलाना शाहिद खान, हाफिज अब्दुल हई खान, संजीव कुमार, मौ. आसिफ खान, शहजाद खान आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।