बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव को लेकर गहन मंथन
संक्षेप: Bijnor News - बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि डा. अमित कुमार राय ने चुनाव के लिए तैयारियों पर बल दिया। बैठक में मतदाता जागरूकता, संगठन को मजबूत करने और...
बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस में गहन मंथन किया गया। बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक डा. अमित कुमार राय ने सभी कांग्रेसियों से चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक डा. अमित कुमार राय एवं संयोजक, चिकित्सक प्रकोष्ठ डा. आज़ाद बेग ने आगामी एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, और संयुक्त मोर्चा बनाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने और कांग्रेस का एजेंडा हर घर तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि शिक्षक और स्नातक वर्ग से जुड़े मतदाताओं के बीच लगातार संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में हुमायूं बेग, सेवानिवृत्त आरके सिंह, अधिवक्ता विक्रम सिंह, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरफराज मलिक, मोहित प्रजापति, हरिराज सिंह, हुकम सिंह, अनिल त्यागी, गुलशन कुमार, हाजी नसीम अंसारी, हाजी अहसान, अब्दुल समद आज़ाद, नौशाद अली, सत्यम, फुरकान अंसारी, मोनिका रानी, रॉकी रानी, सुकंदी लाल, नज़ाकत अली कंभोर, भानु प्रकाश, विश्वमोहन, सुरेंद्र, साजिदा, जाफर हसनैन, विकुल, कमरुन्निसा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




