भाजपा सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Jan 29, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जरीफपुर चतर में मजदूरों को मनरेगा के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने भाजपा सरकार पर गरीबों को सताने का आरोप लगाया और मजदूरों से विरोध करने की अपील की। इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

नहटौर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत ग्राम जरीफपुर चतर मे मजदूरों को मनरेगा के बारे में बताया गया। बृहस्पतिवार को जरीफपुर चतर में बनवारी सिंह के आवास पर आयोजित हैनरीता राजीव सिंह (जिलाध्यक्ष कांग्रेस बिजनौर)ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब आदमी को सता रही है। उन्होंने मजदूरों को मनरेगा के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके लिये आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि विरोध कीजिए, चिट्ठी लिखिए, टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कीजिए और अपना विरोध कीजिये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना मत लोगों को बताया। इस अवसर पर मो.सलीम जिला उपाध्यक्ष जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा महेश कुमार, सुकेश कुमार जिला सचिव रतिराम सिंह ब्लॉकअध्यक्ष रामरतन सिंह, मंगत सिंह, अमरपाल सिंह, मदनपाल सिंह, रितिक कुमार, निखिल कुमार, हिमांशु कुमार, ऋषभ कुमार उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।