ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरजनता के हाथ से हाथ मिलाकर बनेगी कांग्रेस की सरकार

जनता के हाथ से हाथ मिलाकर बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शेरबाज पठान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं को नहीं, बल्कि नकल माफिया को रोजगार मिल रहा है।...

जनता के हाथ से हाथ मिलाकर बनेगी कांग्रेस की सरकार
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 04 Dec 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शेरबाज पठान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं को नहीं, बल्कि नकल माफिया को रोजगार मिल रहा है। उत्तर प्रदेश पेपर लीक होने के मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनके साथ है। वह प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनाएंगे।

राष्ट्रीय आह्वान पर कांग्रेस ने जिलास्तर पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमे जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि योगी सरकार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने में लगी है। ऐसी जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। 2500 रुपये कुंतल गेहूं व धान का दाम मिलेगा। भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गन्ने का दाम 325 रुपये दिया है। उनकी सरकार में 400 रुपये कुंतल गन्ना किसान को दिया जायेगा। इस दौरान मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी, अब्दुल समद आजाद, राजवीर सिंह सैनी, अलीम सुऐब, सुधीर कुमार रवि, अदनान शेख, मोहम्मद सलीम कोतवाली, अमजद खान, शारीक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें