किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक समय से उपलब्ध कराए: संयुक्त कृषि निदेशक
Bijnor News - बिजनौर में संयुक्त कृषि निदेशक जीवन प्रकाश ने कृषि विभाग द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यों और उर्वरकों की वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषकों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खेत-तालाब योजना और फसल बुवाई की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बिजनौर। जीवन प्रकाश संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद द्वारा जनपद बिजनौर में कृषि विभाग भूमि संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों, उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली तथा राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पृथ्वीपुर पर फसलों की बुवाई की प्रगति का व्यापक निरीक्षण किया गया। गुरुवार को जीवन प्रकाश संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद ने निरीक्षण के दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, बिजनौर में स्टॉक रजिस्टर, वीकली रजिस्टर एवं पॉस मशीन द्वारा संचालित वितरण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने कृषकों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक समय से उपलब्ध कराए जाने पर विशेष बल देते हुए गोदाम प्रभारी को निर्देशित किया कि उर्वरकों की बिक्री किसानों की जोत एवं बोई गई फसलों के अनुरूप ही अनिवार्य रूप से पॉस मशीन के माध्यम से की जाए।
जिससे पारदर्शिता और वास्तविक लाभार्थियों तक वितरण सुनिश्चित हो सकें। इसके उपरांत भूमि संरक्षण इकाई द्वारा खेत-तालाब योजना अंतर्गत निर्माणाधीन खेत तालाब बाकरपुर गढ़ी एवं रावली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों के समयबद्ध एवं मानक अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र, पृथ्वीपुर का निरीक्षण कर वहां चल रही फसलों की बुवाई की प्रगति का जायजा लिया गया। संयुक्त कृषि निदेशक ने फसल प्रबंधन, प्रगतिशील तकनीकों, समयबद्ध बुवाई एवं गुणवत्ता मानकों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। इस दौरान उपकृषि निदेशक डाक्टर घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, उमेश कुमार अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




