Bijnor News: समाधान दिवस में 105 शिकायतों में छह का निस्तारण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसडीएम नितिन कुमार की अध्यक्षता में 105 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से रहीं। अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Bijnor News: समाधान दिवस में 105 शिकायतों में छह का निस्तारण

Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के चलते सोमवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम नितिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 105 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 50 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस विभाग की 28, विद्युत की पांच, विकास और खाद्य एवं रसद विभाग की चार-चार तथा नगर पालिका परिषद की तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा शिक्षा, परिवहन, चकबंदी, लोक निर्माण, सिंचाई, वन, सब रजिस्ट्रार, जल निगम, चिकित्सा, श्रम और कृषि विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज हुई।एसडीएम

ने अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीओ डॉ. अंजनि कुमार चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन कार्यवाहक तहसीलदार अतुल कुमार भगत ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: समाधान दिवस में 105 शिकायतों में छह का निस्तारण