धूप ने दी राहत, शाम को ठिठुरन ने सताया

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - रविवार को सबसे ठंडा दिन बिताने के बाद सोमवार को धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड में अभी और गिरावट आ सकती है और कोहरा भी छा सकता है।

धूप ने दी राहत, शाम को ठिठुरन ने सताया

जहां रविवार को सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, वहीं सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों को राहत दी। सुबह से ही गुनगुनी धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। लोग धूप सेकते नजर आए। अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में कुछ कमी महसूस की गई। जनपद में जनवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना असर बनाए रखा है। बीते चार दिनों में चली ठंडी हवाओं ने शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए। जिससे गुनगुनी धूप निकली।

धूप निकलने लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन रात की सर्दी लोगों को अब भी ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और यह 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे बने रहने पर शीतलहर जैसे हालात बने रहते हैं, खासकर जब सुबह के समय आर्द्रता अधिक हो। यही कारण है कि सुबह और देर रात लोगों को ठंड ज्यादा चुभ रही है। किसान सुबह खेतों पर जाने से पहले अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने से बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। लोग जगह-जगह धूप सेकते नजर आए। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।