
तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं आया चर्चित सफाईकर्मी
Bijnor News - ग्राम पंचायत पहाड़पुर में तैनात सफाईकर्मी रमेश तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं आया है। पंचायती राज विभाग ने उसे नोटिस भेजे, लेकिन गलत पते के कारण वे वापस लौट आए। सफाईकर्मी द्वारा विभिन्न पत्रों के माध्यम से अवकाश बढ़ाने की प्रार्थना की गई है। उसकी दो शादियों की शिकायत भी विभाग को मिली है।
ग्राम पंचायत पहाड़पुर में तैनात सफाईकर्मी तीन महीने से ड्यूटी पर नही आया है। पंचायती राज विभाग द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस सही पता न होने के कारण वापस लौट आये। ब्लॉक के अधिकारियों ने कर्मचारियों के निलंबन हेतु रिपोर्ट भेजी है। नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में तैनात सफाई कर्मचारी रमेश विगत 10 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं आया। 17 सितंबर को ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया है कि एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आया है। वही सफाई कर्मचारी रमेश पुत्र तेजपाल सिंह द्वारा अलग-अलग पते से विभाग को मेडिकल और अवकाश बढाने हेतु प्रार्थना पत्र भेजे है।
बताया जाता है कि पंचायती विभाग द्वारा नोटिस सफाई कर्मचारी तक नही पहुँचे। बताया जाता है कि सफाई कर्मचारी द्वारा एक शादी को छिपाकर दूसरी शादी करने की शिकायत भी विभाग को प्राप्त हुई है। जिस पर उसकी जांच चल रही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत नहटौर मनोज कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी 3 महीने से अधिक समय से ड्यूटी पर नहीं आया है। कर्मचारी का सही पता भी नहीं मिल पा रहा है। जो भी नोटिस दिए गए थे, वह वापस आ गए हैं। तलाश करने पर नहीं चला पता पंचायती विभाग के अधिकारियों की ओर से नहटौर में तैनात सफाईकर्मी के पते पर भेजे नोटिस वापस आ गये। वापसी का कारण दिए गए पते पर उक्त नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है" और काफी तलाश करने पर प्राप्तकर्ता का पता नहीं चला" बताया गया। सफाई कर्मचारी द्वारा मेडिकल अथवा अन्य पत्र भी विभाग को मिल रहे हैं। कोट सफाईकर्मी तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं आया है। उसके विभिन्न पतों पर भेजे नोटिस वापस आ गये हैं। कर्मचारी के ख़िलाफ़ कारवाई के लिये रिपोर्ट भेजी गई है। --मनोज कुमार एडीओ पंचायत नहटौर ब्लॉक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




