बच्चों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित चित्र बनाकर दिखाई प्रतिभा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में अग्नि शमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रधानाचार्य गयूर आसिफ के निर्देशन में कला, निबंध एवं व्याख्यान

बच्चों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित चित्र बनाकर दिखाई प्रतिभा

बिजनौर। राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में अग्नि शमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रधानाचार्य गयूर आसिफ के निर्देशन में कला, निबंध एवं व्याख्यान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न चित्र बनाएं तथा समाज को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण विचार स्पष्ट करते हुए प्रभावशाली व्याख्यान दिए और अग्निकांड से बचने, आग लगने पर कैसे बचा जाए इस संबंध में अच्छे निबंध लिखकर अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। गुरुवार को इस अवसर पर प्रधानाचार्य गयूर आसिफ ने कहा कि शासन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक करना तथा आग से बचाव के तरीकों को अपनाते हुए जन एवं अन्य हानियों से बचाना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से यहां एक और बच्चों की प्रतिभाओं का विकास होता है आम जनमानस के लिए हितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होता है ।कार्यक्रम के आयोजन में बालेस कुमार, नरेंद्र सिंह, अतुल कुमार रस्तोगी, चंद्रहास सिंह, सुधीर राजपूत, लक्षेष कुमार आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।