
बाजार में छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
Bijnor News - गुरुवार रात मुख्य बाजार में एक बाइक सवार युवक और युवती के बीच मामूली टक्कर के बाद हंगामा मच गया। युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिससे भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए...
मुख्य बाजार में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक सवार युवक की टक्कर एक युवती से हो गई। मामूली टक्कर के बाद मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाजार में हंगामा शुरू हो गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करता है। एक मोहल्ला निवासी युवती अपनी बहन के साथ फल चौराहे की ओर जा रही थी। बाजार में उनकी बाइक की हल्की टक्कर एक युवक से हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में नोंकझोंक में बदल गई।

इसी बीच युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ बढ़ते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के परिजन भी वहां पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। उधर कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




