यूपीएससी में 662वीं रैंक मिलने पर चंद्रवाहिनी चौधरी को दी शुभकामनाएं
Bijnor News - बिजनौर की अरुण चौधरी की बेटी चंद्रवाहिनी चौधरी ने यूपीएससी में 662वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया। महिला दिवस पर भाकियू के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।

बिजनौर। नांगल जट निवासी अरुण चौधरी की बेटी चंद्रवाहिनी चौधरी ने यूपीएससी में 662वीं रैंक हासिल कर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन किया। महिला दिवस के मौके पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने अपनी टीम के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों को चंद्रवाहिनी चौधरी से प्रेरणा लेकर अपनी मंजिल की और आगे बढ़ते हुए अपने माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान मोहित कुमार, केशव सिंह, समर पाल सिंह, सुरेश प्रधान, स्पर्श अहलावत, करतार सिंह, सुमित, निर्मल आदि रहे।
वहीं, केएस चिल्ड्रेंस एकेडमी के प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह ने कहा कि चंद्रवाहिनी चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से 12वीं तक ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रही। कहा कि यह गर्व की बात है कि मैं चंद्रवाहिनी का प्रधानाचार्य रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


